Sun. May 3rd, 2026

उत्तराखंड में बारिश होगी या नहीं, मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट

 देहरादून। उत्तराखंड में अब जल्द ही मानसून की विदाई होने वाली है। बीते दिनों मानसून ने पहाड़ों पर भारी तबाही मचाई थी। वर्षा और लैंडस्लाइड से प्रदेशवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब मौसम सामान्य हो गया है। मानसून की विदाई होने वाली है। मानसून जाते-जाते कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी कर सकता है

मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड में अब मानसून की विदाई का दौर चल रहा है। जाते-जाते मानसून कुछ जगहों को भिगो सकता है। पहाड़ों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मैदानों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, वहीं कई इलाकों में धूप भी खिल सकती है।

तराई में अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह साफ बने रहने की संभावना है। शुक्रवार को पूरे दिन कड़ी धूप के बीच अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग का कहना है लगातार हवाओं के रुख परिवर्तन से बदलाव आ रहा है। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने वाला है।

पंत विवि के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली जिसके बाद आर्द्रता 88 प्रतिशत व दोपहर बाद 47 प्रतिशत दर्ज की गई। भीषण उमस भरी गर्मी से लोग बेचैन हो उठे। बाजपुर शहर का अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम 21.4 डिग्री सेल्सियस, काशीपुर का अधिकतम तापमान 35.7 व न्यूनतम 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *