Fri. Aug 21st, 2026

सीसीएस यूनिवर्सिटी में कर्मचारी को सांप ने डंसा

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विवि सफाई करने के दौरान सांप ने कर्मचारी को काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसे यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। जहां कर्मचारियों की हालत गंभीर बनी हुई है।

कंकरखेड़ा के फाजलपुर निवासी अर्जुन पुत्र जीवन लाल सीसीएस यूनिवर्सिटी में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। अर्जुन के परिवार वालों का कहना है कि वह शुक्रवार देर शाम यूनिवर्सिटी में सफाई कर रहा था। इसी दौरान एक सांप ने उसको काट लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। कर्मचारी अर्जुन की हालत गंभीर बनी हुई है।

यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक सांप निकला था। अर्जुन ने सांप को पकड़ लिया। सांप पकड़ने के बाद जैसे ही कर्मचारी उसे बाहर ले जाने लगा। तभी सांप ने कर्मचारियों को तीन डंक मार दिए। इसके थोड़ी देर बाद ही कर्मचारियों की हालत बिगड़ने लगी। यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने कर्मचारियों की हालत को बिगड़ते देख उसे गढ़ रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया। जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दियाष वही अर्जुन की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed