Sat. May 2nd, 2026

सरस मेले में उत्तराखंड के 97 स्टॉल लगे

राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला-2023 में लोगों की आवाजाही बढ़ने से मेले की रौनक बढ़ी। स्वयं सहायता समूहों की ओर से छठवें दिन में शनिवार तक 70 लाख से अधिक की बिक्री की गई।
पूर्णानंद खेल मैदान मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल में 10 दिवसीय राष्ट्रीय सरस आजीविका मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला 12 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में उत्तराखंड सहित विभिन्न राज्यों से आए ग्रामीण महिला उद्यमियों के 142 स्टॉल स्थापित किये गए हैं, जिसमें उत्तराखंड के 97 तथा अन्य राज्यों के 45 स्टॉल शामिल हैं। मेले में विभिन्न विभागों के जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 50 स्टॉल लगाए गए हैं। सरस मेले में छठवें दिन रविवार को खाद्य आपूर्ति विभाग के तत्वाधान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जिला पूर्ति अधिकारी अरूण वर्मा ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम), वन कार्ड वन नेशन, उज्जवला योजना, फोर्टिफाइड चावल के पोषक तत्वों आदि के बारे में जानकारी दी। मेले में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शक्तिलाल शाह ने एक जनवरी, 2024 को 18 वर्ष या उससे अधिक आयु पूर्ण कर रहे युवाओं से प्रारूप छह भरकर वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाना होगा। एसडीआरएफ की ओर से आपदा से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की ओर से विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी हासिल की गई। वहीं मेले में श्रीदेव सुमन नाट्य सांस्कृतिक कला मंच के कलाकारों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *