Fri. Jul 17th, 2026

जल्द शुरू होगा नायकगोठ थ्वालखेड़ा पुल का निर्माण

टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ थ्वालखेड़ा में करोड़ों की लागत से बन रहे पुल और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के लिए देहरादून से पहुंची इंजीनियरों की टीम ने पड़ताल की। टीम ने निर्माण सामग्री जांच में सही पाए जाने पर पुल निमार्ण शीघ्र शुरू करने के दिए निर्देश। देहरादून से आए स्टेट प्लानिंग कमीशन के क्वालिटी इंजीनियर सुभाष कुमार ने सोमवार को नायकगोठ थ्वालखेड़ा में बनने वाले पुल निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल निर्माण को पहुंची निर्माण सामग्री की भी जांच की। सरिया, सीमेंट के अलावा अन्य निर्माण सामग्री के सही पाए जाने पर उन्होंने लोनिवि के अभियंताओं से पुल निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए। लोनिवि के सहायक अभियंता लक्ष्मण सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा से इस पुल को 13.77 करोड़ रुपये की लागत से ईपीसी माेड से तैयार कराया जा रहा है। वहां लोनिवि के एई संजीव भट्ट, जेई तनुजा देव, सुरेंद्र मेहता आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed