Fri. Aug 21st, 2026

डेंगू के दस मरीजों का चल रहा इलाज

बागेश्वर। जिले में डेंगू का असर बना हुआ है। जिला अस्पताल मेंं 10 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग लगातार लाेगों से मच्छरों से बचाव करने और घर के आसपास जमा पानी को साफ करने के लिए जागरूक कर रहा है। सितंबर की शुरूआत से जिले में डेंगू के मामले आने शुरू हुए थे। अक्तूबर में भी सिलसिला जारी है। रोजाना नए मरीज सामने आ रहे हैं। सोमवार को नए और मरीज को भर्ती कराया गया। पूर्व से नौ मरीजों का इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि जिला अस्पताल में बना डेंगू वार्ड फिलहाल फुल है। अगर नए मरीज आएंगे तो उन्हें ट्रामा सेंटर में बने डेंगू वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed