सैफ लोदी बने मदरसा कमेटी धौलपुर के सह संयोजक
धौलपुर राजस्थान मदरसा बोर्ड कमेटी के चेयरमैन राज्य मंत्री एम.डी. चोपदार के द्वारा धौलपुर मदरसा कमेटी के जिला संयोजक सुलेमान फारुकी की अनुशंसा पर धौलपुर निवासी सैफ लोदी को मदरसा कमेटी धौलपुर का सह संयोजक नियुक्त किया नियुक्ति पर सैफ लोदी के द्वारा राजस्थान मदरसा कमेटी के चेयरमैन राज्य मंत्री एम.डी. चोपदार और राजस्थान सरकार का आभार व्यक्त करते हुए धौलपुर मदरसा कमेटी के जिला संयोजक सुलेमान फारूकी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह हमेशा धौलपुर मदरसा कमेटी के संयोजक सुलेमान फारूकी के साथ कंधे से कन्धा मिलकर समाज कल्याण के कार्य करते रहेंगे इस मौके पर सैफ लोदी ने धौलपुर मदरसा कमेटी के जिला संयोजक सुलेमान फारूकी का उनके निवास पर पहुंचकर इस्तकबाल भी किया साथ ही जिला संयोजक सुलेमान फारूकी के द्वारा सैफ लोदी का भी इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग संगठन राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आजाद मिर्जा, मुन्ना अब्बासी, साकिर खितोलिया, सिद्दीक खान, शहजाद जलमानी, मोगली खान आदि मदरसा कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे और समस्त राजस्थान और धौलपुर कांग्रेस कमेटी ने उनकी नियुक्ति पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।
