Fri. Jul 17th, 2026

1500 मी. दौड़ में गौरव और विनिता ने मारी बाजी

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने मशाल जलाकर किया। प्रतियोगिता में 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में गौरव और बालिका वर्ग में विनिता प्रथम रहे। ब्लॉक खेल समन्वयक डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में 11 ब्लॉक के विद्यालयों के 450 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में गौरव अधिकारी पहले, कमल सिंह सिजवाली दूसरे और अरुण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं गोला फेंक बालिका वर्ग में गुंजन आर्य ने प्रथम, अर्चिता ने दूसरा और प्राची जोशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया विजेताओं को 12 अक्तूबर को समापन दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी कुनाल रोहिला, डीईओ अंबादत्त बलोदी, ब्लॉक प्रमुख ताड़ीखेत हीरा रावत, बीईओ ताड़ीखेत और द्वाराहाट एसएस चौहान, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नीलम नेगी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed