Thu. Nov 26th, 2026

ऊंची चोटियों पर शुरु हुई बर्फबारी से बढ़ी ठंडक, गिरने लगा तापमान; ऐसा रहेगा मौसम का हाल

रुद्रपुर। उत्तराखंड में मौसम बदलने लगा है। अब जहां सुबह और रात को ठंडक बढ़ने लगी है, तो वहीं दोपहर में तापमान बढ़ने लगा है। अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। अब जल्द ही पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर भी शुरू हो गया है। उत्तराखंड के तराई इलाकों में हल्की ठंड का असर दिखाई देने लगा है। दोपहर बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगे मौसम साफ बने रहने की संभावना है, रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंड का एहसास लोग कर रहे हैं।

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कड़ी धूप निकली और जैसे -जैसे दिन चढ़ने लगा उसके बाद यह मंद होने लगी।

उत्तराखंड की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। हिमपात होने से धीरे-धीरे ठंडक भी बढ़ने लगी है। अक्टूबर के आखिरी तक निचले इलाकों में भी बर्फबारी भी शुरु हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed