Sat. Jul 18th, 2026

3000 मी. दौड़ में कोमल ने मारी बाजी

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नरसिंह मैदान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बेटियों ने अपना दम दिखाया। प्रतियोगिता की 3000 मी. की दौड़ में कोमल बिष्ट पहले, पूनम भट्ट दूसरे, दिशा रावत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में आस्था महरा प्रथम, किरण रावत द्वितीय, कोमल राणा तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मी. में किरण रावत, आस्था महरा, सानिया, 400 मी. में किरण रावत, कोमल राणा, अनीता आर्या, 800 मी. में कोमल बिष्ट, पूनम भट्ट, पूजा कोहली क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहीं। 1500 मी. में कोमल बिष्ट प्रथम, पूनम भट्ट द्वितीया और सोनी ने तृतीय स्थान पाया। वहीं ऊंची कूद में टीना आर्या ने प्रथम, प्रिया आर्या द्वितीय और हेमा महरा ने तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, नीलम नेगी, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, मनमोहन देव, राजीव खाती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed