Sat. Nov 21st, 2026

जंगल दिखाकर बताई जैवविविधता

लोहाघाट (चंपावत)। पीजी कॉलेज लोहाघाट में ईको क्लब और स्वयंसेवी संस्था हैजालो की दो दिनी कार्यशाला हुई। इसमें हैजालो संस्था के प्रतिनिधि मानवेंद्र और बोंबिल ने कहा कि वनों को जानना और बचाना जरूरी है। इससे पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा मिलती है। इसलिए छात्र-छात्राओं को कॉलेज और रायनगर चौड़ी गांव से लगे जंगल का भ्रमण करा वहां की जैवविविधता बताई गई। जापानी तकनीक का उदाहरण देकर बताया गया कि घने जंगल में सूर्य की किरणें मानव शरीर को ज्यादा ऊर्जा देंगी। प्राचार्या डॉ. संगीता गुप्ता की अध्यक्षता में डॉ. प्रकाश लखेड़ा ने संचालन किया। कार्यक्रम में डॉ. कमलेश शक्टा, डॉ. रुचिर जोशी, डॉ. स्वाति बिष्ट, डॉ. वंदना चंद, डॉ. अनीता टम्टा, चंद्रा जोशी, अंशिका भट्ट, कविता कोठारी, डॉ. भूप सिंह धामी आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *