Wed. Nov 25th, 2026

निवेशकों से मिलने आज यूएई जा रहे हैं सीएम धामी, दुबई में करेंगे रोड शो; ये है पूरा शेड्यूल

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वैश्विक निवेशक सम्मेलन में निवेशकों को आमंत्रित करने के लिए सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात के लिए रवाना होंगे। वह मंगलवार को दुबई और बुधवार को अबू धाबी में रोड शो करेंगे। इससे पहले वह सोमवार को दुबई में रहने वाले उत्तराखंड वासियों से मुलाकात करेंगे।

सीएम धामी का ये दौरा काफी खास है। उत्तराखंड के विकास के लिए सीएम धामी निवेश के रास्ते खोल रहे हैं। इससे पहले सीएम धामी लंदन जाकर कई महत्वपूर्ण एमओयू साइन कर चुके हैं। अब दुबई में उत्तराखंड की नई पहचान बताने के लिए वह रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed