Mon. Nov 23rd, 2026

छात्र-छात्राओं को दी गई गुड टच, बैड टच की जानकारी

चंपावत। राजकीय प्राथमिक विद्यालय तरकुली में तामली थानाध्यक्ष सुमन पंत के नेतृत्व में जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच की जानकारी दी गई। बताया गया कि किसी अंजान व्यक्ति या परिचित व्यक्ति की ओर से बैड टच किए जाने पर तत्काल इसकी जानकारी अभिभावकों को दें। इस मौके पर छात्रों के अभिभावकों को भी कानून और अधिकारों की जानकारी दी गी। पुलिस टीम ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *