Mon. Nov 23rd, 2026

नियम का उल्लंघन करने पर 24 वाहन चालकों का चालान

अल्मोड़ा। त्योहारी सीजन में यातायात पुलिस ने नगर क्षेत्र में यातायात नियमों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बगैर हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, तेज रफ्तार वाहन का संचालन करने पर 24 वाहन चालकों का चालान किया गया। यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया ने बताया कि वाहन चालकों से 13000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। कहा कि आगे भी अभियान जारी रहेगा। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *