Fri. Jul 17th, 2026

स्वरोजगार की जानकारी दी

पोखरी। ब्लॉक सभागार में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण क्षमता कौशल विकास योजना के तहत एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रतिभागियों को स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षक पारुल शर्मा व सुरेंद्र कुमार ने प्रतिभागियों को सिलाई, कढ़ाई, होटल मैनेजमेंट, माइक्रो फाइनेंस की जानकारी दी। कहा कि युवाओं को इन क्षेत्रों में स्वरोजगार के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यशाला में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, आजीविका स्वंय सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी, बीडीओ पन्ना लाल, परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र कुमार, आनंद, युद्धवीर, ज्येष्ठ उपप्रमुख पूरण सिंह, सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य, ब्लॉक प्रबंधक मयंक पंत, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सरिता राणा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed