Wed. Nov 18th, 2026

आयुध विक्रम राणा ने जीता लंबी दौड़ का खिताब

सेंट जाॅर्ज काॅलेज के वार्षिक खेल प्रतियोगिता में गेटलिज हाउस के सत्या धोज कार्की सबसे तेज धावक, सर्वश्रेष्ठ जिमनास्ट सीनियर में अनंत जिंदल और जूनियर में स्टीफन निर्मल पाॅल विजेता रहे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया। विशिष्ट अतिथि प्रोविंशियल ब्रदर जेरोम एलनस और आईटीबीपी अकादमी निदेशक प्रकाश डंगवाल रहे। प्रतियाेगिता में फीट ऑफ स्ट्रेंथ हर्षल नारंग, डिस्कस थ्रो का खिताब देवांश मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ लॉन्ग डिस्टेंस रनर का खिताब आयुध विक्रम राणा ने जीता। त्रिकूद में प्रवान बहादुर पाठक ने खिताब अपने नाम किया। बेस्ट एथलीट सीनियर सत्या धोज कार्की, बेस्ट एथलीट इंटर उत्सव पाठक, बेस्ट एथलीट जूनियर सुशांत कुमार, बेस्ट एथलीट सब-जूनियर सार्थक यादव रहे। ट्रायथलाॅन के विजेता उत्सव पाठक ने आयरन मैन ऑफ एसजीसी का खिताब जीता। इस मौके पर प्रधानाचार्य ब्रदर रमेश अमलानाथन, सुपीरियर ब्रदर पीयू जॉर्ज, उपप्रधानाचार्य ब्रदर शाजू थाॅमस, स्पोर्ट्स सेक्रेटरी ब्रदर इसीडोर टिर्की, खेल विभाग के कोआर्डिनेटर आनंद थापा, भवनेश नेगी, प्रवीन गुंसाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *