Wed. Nov 18th, 2026

अनुज मिस्टर, सारिका को मिस स्कूल हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब

शिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह प्रतियोगिता का समापन हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का ऑडियो विजुअल कार्यक्रम और कौन बनेगा मिस्टर स्कूल हरिद्वार ऋषिकेश और मिस हरिद्वार ऋषिकेश का आयोजन किया गया। अनुज नेगी ने मिस्टर स्कूल और सारिका ने मिस हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब जीता। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। शिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिमालयन मॉडर्न स्कूल हरिद्वार ने प्रथम स्थान, शिवा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आरती पनेरू ने दूसरा, पुष्पराज तथा खुशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कौन बनेगा मिस्टर स्कूल हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के छात्र अनुज नेगी और मिस हरिद्वार ऋषिकेश का खिताब शिवा नेशनल की सारिका ने अपने नाम किया। मुख्य निर्णायक की भूमिका प्रियंका शर्मा ने निभाई। विजेता छात्रों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रेम लाल शर्मा, प्रशांत शर्मा, नीलम शर्मा, पारुल शर्मा, नीलम गिरी, शशि राणा, मोहित पांडे, सुमन तिवारी, शिल्पा गोयल आदि उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *