Mon. Jun 22nd, 2026

नाबालिग के वाहन चलाने पर 25 हजार का किया चालान

कर्णप्रयाग। कोतवाली कर्णप्रयाग ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर उसके अभिभावक का चालान किया है। नाबालिग के वाहन चलाने पर नाबालिग अभिभावक को मौके पर बुलाया गया। नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 25 हजार रुपये का चालान कर वाहन को सीज किया गया। साथ ही अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए हिदायत दी गई कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *