Thu. Jul 16th, 2026

पति मनीष-पत्नी प्राची ने एक ही दिन जीते पदक, दूसरे दिन भारत को चार स्वर्ण सहित 18 पदक

पैरा एशियाई खेलों के दूसरे दिन भारत ने चार स्वर्ण, छह रजत और 8 कांस्य पदक जीते। दिन का आकर्षण पति-पत्नी मनीष कौरव-प्राची यादव और लगातार दूसरे एशियाड में स्वर्ण जीतने वाले नीरज यादव रहे। भोपाल में टे्रनिंग करने वाली ग्वालियर की प्राची कनोइंग में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय बनी। वह केएल-2 कैटेगरी में जीतीं तो उनके पति मनीष कौरव ने कनोइंग में ही केएल-3 कैटेगरी में कांस्य पदक जीता। वहीं जकार्ता पैरा एशियाड में स्वर्ण जीतने वाले नीरज यादव ने लगातार दूसरे पैरा एशियाड में एशियाई रिकॉर्ड के साथ डिस्कस थ्रो की एफ-54, 55, 56 कैटेगरी में स्वर्ण जीता। दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर टी-20 में और एमएस शरत ने पुरुषों की 5000 मीटर टी-13 कैटेगरी में देश को स्वर्ण पदक दिलाए। भारत को अब तक 10 स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य समेत कुल 35 पदक मिल चुके हैं। पदक तालिका में उसका चौथा स्थान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *