Sat. Aug 22nd, 2026

फुटबॉल टूर्नामेंट में आर्मी पब्लिक स्कूल चैंपियन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नर सिंह मैदान में नव दुर्गा पूजा समिति के ओर से आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन आर्मी पब्लिक स्कूल बना। बेतालघाट एफसी को हराकर आर्मी स्कूल ने टूर्नामेंट जीता। मंगलवार को फाइनल मुकाबला आर्मी पब्लिक स्कूल और बेतालघाट एफसी के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि कर्नल सुनील कटारिया ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई। बेहतरीन खेल दिखाते हुए आर्मी पब्लिक स्कूल ने बेतालघाट को 2-1 से हारकर ट्राॅफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार राशि और ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। तपेश नगरकोटी टॉप स्कोरर और जनक बिष्ट बेस्ट गोलकीपर रहे। मैच का आनंद लेने दर्शकों की भीड़ जुटी रही। मनमोहन देव, सूरज कुमार, मदन बिष्ट, नईम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई। वहां भूपेंद्र परिहार, डॉ. शिवराज सिंह बिष्ट, हेम कांडपाल, भारत पांडेय, अंकुर जयाल, गोविंद परिहार आदि मौजूद रहे। संवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed