Sat. Aug 22nd, 2026

डिप्लोमा इंजीनियरिंग फर्स्ट, सेकंड ईयर में रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश आज से

अजमेर | राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अजमेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष इंजीनियरिंग और द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में रिक्त रही सीटों पर सीधे प्रवेश दिए जाएंगे । गुरुवार से यह प्रक्रिया शुरू होगी। इस संबंध में कॉलेज की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय अजमेर के प्रिंसिपल ने बताया कि संस्थान स्तर पर सीधे प्रवेश 26 से 30 अक्टूबर तक प्रतिदिन दिए जाएंगे।

इन कार्य दिवसों में प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे तक आवेदन पत्र मय ₹300 आवेदन शुल्क प्रस्तुत किए जा सकेंगे। प्रतिदिन प्राप्त आवेदनों की उसी दिन दोपहर 1:00 बजे मेरिट लिस्ट जारी की जाकर मेरिट अनुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार द्वारा प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश के लिए संस्थान में व्यक्तिगत काउंसलिंग के लिए प्रार्थी स्वयं उपस्थित होंगे। सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, मय शुल्क की प्रथम किस्त लेकर आना होगा। प्रवेश आवेदन पत्र तथा अन्य जानकारी वेबसाइट http://dte.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed