Sun. Aug 23rd, 2026

ब्लेड से 3 लोगों पर हुआ हमला, बुजुर्ग के चेहरे पर लगे 27 टांके

शहर में बुजुर्ग चाय वाले और उसके दो बेटों पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले के बाद बुजुर्ग बुरी तरह से लहूलुहान हो गया था। इस बीच वह खुद भी जख्मी हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस विक्षिप्त के परिजनों की शिकायत मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की बात कह रही है।

जानकारी के मुताबिक, त्रषिकेश पुराना टिहरी बस अड्डा मार्ग पर सड़क के किनारे चाय बेचने वाले 60 वर्षीय पवन निवासी शिवाजीनगर, ऋषिकेश पर एक विक्षिप्त ने ब्लेड से हमला कर दिया। बेटे सुनील (30) और राहुल (25) ने पिता को बचाने का प्रयास किया, तो विक्षिप्त ने उन्हें भी ब्लेड मारकर जख्मी कर दिया।

बताया जा रहा है कि ब्लेड से घायल बुजुर्ग के चेहरे पर 27 टांके लगाने पड़े हैं। कोतवाल खुशीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी विक्षिप्त राजकीय चिकित्सालय में भर्ती है। पुलिस इस मामले में उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। उसे मानसिक अस्पताल में दाखिल करने के लिए परिजन मदद की गुहार लगाएंगे तो पुलिस उनकी सहायता करेगी। विक्षिप्त के खिलाफ कार्रवाई का पुलिस के पास कोई प्रावधान नहीं है। उधर, विक्षिप्त से स्थानीय लोगों को खतरा बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed