Sat. Aug 22nd, 2026

छात्राओं के लिए बनेगा नया छात्रावास

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा समेत अन्य जिलों से परिसर में पढ़ने पहुंची छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। मॉर्डन कैंपस में विकसित होने से जल्द परिसर के पास 468 लाख रुपये से छात्रावास बनेगा। परिसर प्रशासन के मुताबिक छात्रावास में 52 छात्राएं रह सकेंगी और उन्हें किराए के कमरे से छुटकारा मिलेगा। छात्रावास के लिए भी भूमि का चयन कर लिया गया है।
एसएसजे परिसर को मॉर्डन कैंपस के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधुनिक आईटी लैब बनने से विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। पार्किंग की समस्या का भी स्थायी समाधान हो सकेगा।

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, निदेशक, एसएसजे परिसर, अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed