Mon. Jun 22nd, 2026

मटेला और उडियारी में तेंदुए की दहशत

अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण इलाकों में तेंदुओं का आतंक बढ़ गया है। हवालबाग विकासखंड के मटेला, कोसी, उडियारी, विमोला, हवालबाग, रेलाकोट, घनेली आदि गांवों में तेंदुए की सक्रियता से लोग परेशान हैं। मटेला गांव निवासी नंदन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने ऋण लेकर जानवर खरीदे हैं। इन्हें तेंदुआ निवाला बना रहा है। तेंदुए के आतंक के चलते मटेला के ग्रामीणों का अकेले आवाजाही करना दूभर हो गया है। ग्रामीण रतन सिंह बिष्ट ने कहा कि विद्यालय आने-जाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी खतरा है। रेंजर मोहन राम आर्या ने बताया कि टीम प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रही है। लोगों को सावधानी बरतनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *