Thu. Jul 16th, 2026

मतदाता जागरूकता गीत चलो मतदान करो लॉन्च

झुंझुनूं | विधानसभा चुनाव 2023 में शत-प्रतिशत मतदान हो इसके लिए जागरूकता संबंधी गीत चलो मतदान करो की लॉन्चिंग गुरुवार को हुई। जिला प्रशासन की ओर से स्थानीय गायक अभिषेक मिश्रा द्वारा गाए तथा ओमवीर सिंह द्वारा लिखे गीत को जिला मुख्यालय के एक निजी सिनेमाघर में संभागीय आयुक्त डॉ. मोहनलाल यादव एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बचनेश अग्रवाल ने लॉन्च किया। उन्होंने गायक मिश्रा की टीम को साधुवाद भी दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी अग्रवाल ने स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ जवाहर चौधरी को इस गीत को जिले के हर मोबाइल एवं कार्यक्रमों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके बाद संभागीय आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने यहां से स्काउट गाइड द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *