Sat. Aug 22nd, 2026

अगनेरी में साढ़े पंद्रह लाख रुपये से होगा दो मंचों का निर्माण

चौखुटिया (अल्मोड़ा)। अगनेरी में मेला स्थल के खेल मैदान के निकट साढ़े पंद्रह लाख रुपये में दो मंचों का निर्माण होना है। मुख्य मंच के लिए विधायक मदन सिंह बिष्ट ने गैरसैंण विकास परिषद से दस लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। अतिथि मंच के लिए ब्लाॅक प्रमुख किरण बिष्ट ने साढ़े पांच लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। उक्त अतिथि मंच का निर्माण सोमवार को भूमि पूजन के साथ शुरू हो गया है। सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने मैदान का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। इस मौके पर ब्लाॅक प्रमुख किरणा बिष्ट, हीरा सिंह बिष्ट, बीडीओ दिलमणी जोशी, गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, प्रधान दिनेश मनराल, शंकर बिष्ट, जीवन नेगी, प्रेमगिरी, नंदन मेहरा, दिगंबर नेगी, हेमा कठायत और पुजारी खीमानंद जोशी आदि मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed