Fri. May 15th, 2026

रानीखेत महाविद्यालय के विद्यार्थियों को दिए सफलता के टिप्स

रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत महाविद्यालय में महिंद्रा संस्थान के नांदी समूह की तरफ से कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को सफलता के टिप्स दिए गए। प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए लक्ष्य निर्धारण कर मेहनत करनी चाहिए। विद्यार्थी मेडिकल, सेना, बैंकिंग सहित अन्य क्षेत्रों में कॅरिअर बना सकते हैं। संचालन डॉ. बरखा रौतेला ने किया। वहां डॉ. दीपा पांडे, नांदी समूह के प्रशिक्षक नवीन थपलियाल, डॉ. निधि पांडे, डॉ. रश्मि रौतेला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed