Sun. May 31st, 2026

अल्मोड़ा में मौसम ने बदली करवट, पांच डिग्री लुढ़का पारा

अल्मोड़ा। जिले में मौसम ने करवट बदली है। पूरे दिन बादल छाए रहे, इससे तापमान में गिरावट आई है। तापमान पांच डिग्री गिरने से ठंड का असर बढ़ गया है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य हिस्सों में सुबह से बादल छाए रहे। बादल छाए रहने से धूप का असर कम रहा और तापमान में भी खासी गिरावट आई। दूसरे ही दिन तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार जिले का अधिकतम तापमान 23, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री था। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से पूरे दिन ठंड का असर बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed