Sat. Jun 13th, 2026

अस्पताल के आईसीयू में हुआ मॉक ड्रिल

पिथौरागढ़। आपदा की दृष्टि से संवेदनशील पिथौरागढ़ के जिला अस्पताल में मॉक ड्रिल कराई गई। पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल के नेतृत्व में अस्पताल में स्थापित हंस फाउंडेशन के आईसीयू में मॉक ड्रिल हुई। मॉक ड्रिल के दौरान सभी उपकरणों की बारीकी से जांच की गई। कर्मियों को गंभीर मरीजों को आईसीयू में किस तरह से उपचार दिया जाना है, इसका गहन परीक्षण दिया गया है। आईसीयू में भर्ती मरीजों को दिए जा रहे चिकित्सा सुविधा उपचार को परखा गया। सभी उपकरणों के संचालन की जानकारी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को दी गई। अधिक मरीज बढ़ने में किसी तरह से स्थिति से निपटना है, इसे लेकर सुझाव दिए गए। इस दौरान डॉ. हेमंत शर्मा, प्रशांत अधिकारी, नर्सिंग अधिकारी शिल्पा खड़ायत, मोनिका, निशा सौन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *