Thu. Jul 16th, 2026

काशीपुर से खाद्य विभाग ने 19 सैंपल जांच को भेजे

काशीपुर। त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य विभाग की टीम की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। शुक्रवार को वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या और पवन कुमार ने विभिन्न दुकानों से 19 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला भेजा गया है। इनकी रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया कि 20 अगस्त को लिए गए पनीर का सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *