Sun. Jun 14th, 2026

नगर पालिका बोर्ड बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर लगी मोहर

चंपावत। नगर पालिका सभागार में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए वर्ष 2023-24 के बजट पर चर्चा की गई। सोमवार को नगर पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा की अध्यक्षता और ईओ अशोक कुमार वर्मा के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में नगर क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास कार्यों और अन्य बिंदुओं को लेकर चचा की गई। इस दौरान नगर क्षेत्र में पार्कों का निमार्ण कार्य किए जाने, नाला निर्माण, क्षतिग्रस्त मार्गो का सुधारीकरण, ओपन पार्किंग, सीसी सड़क निमार्ण कार्य किए जाने के प्रस्ताव पारित किए गए। पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि बोर्ड बैठक में सभी सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में सिटी मैनेजर महेश चौहान, पालिका के लेखाकार जगदीश लाल साह, सभासद लोकेश पुनेठा, रोहित बिष्ट, मोहन भट्ट, कलावती देवी, कविता, नंदन तड़ागी, नामित सभासद कैलाश पांडे, प्रदीप भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *