Fri. Nov 20th, 2026

चिकित्सा विभाग ने कैंसर दिवस पर 34 अस्पतालों में लगाए स्क्रीनिंग शिविर

झुंझुनूं कैंसर जागरूकता दिवस पर मंगलवार को जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्क्रीनिंग कैम्प लगाए गए। सीएमएचओ डॉ. राजकुमार डांगी ने बताया कि दो जिला अस्पताल, तीन सेटेलाइट अस्पताल और 29 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ हेल्थ वैलनेस सेंटरों पर कैंसर को लेकर जांच की गई। इसी तरह से सीएमएचओ सभागार में चिकित्साकर्मियों को निर्वाचन विभाग की एप की जानकारी दी गई। इस दौरान आरसीएचओ डॉ दयानंद सिंह, डीपीओ सियाराम, डीपीसी डॉ. महेश कड़वासरा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *