Mon. Jun 22nd, 2026

फलों का उत्पादन जिंदगी में घोलेगा ‘मिठास’

अल्मोड़ा। जिले में बागवानी से किसानों को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू हुई है। फलों का उत्पादन कर किसान अपनी तकदीर बदलेंगे। उद्यान विभाग इस बार जिले के किसानों को 39750 फलदार पौधे बांटेगा। इसकी मांग निदेशालय को भेजी गई है। शीतकाल में इन पौधों का रोपण होगा। किसानों की आय बढ़ाने के मुख्यमंत्री बागवानी विकास योजना के तहत उन्हें 50 प्रतिशत सब्सिडी पर खुबानी, अखरोट, पुलम, बादाम, सेब, नाशपाती सहित अन्य शीतकालीन पौधे कराए जाएंगे। इसकी कवायद शुरू हो चुकी है। योजना के तहत जिले के किसान 39,750 फलदार पौधों का रोपण करेंगे। विभाग ने पौधों की मांग निदेशालय भेजी है। उद्यान सचल दल केंद्रों के माध्यम से किसानों को पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक जिला फल उत्पादन के लिए मुफीद है। ऐसे में यहां के किसानों को इससे जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। किसानों का भी फल उत्पादन की तरफ रुझान बढ़ा है इससे विभाग के हौसले भी बुलंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *