Mon. Jun 22nd, 2026

अधूरे कार्य प्राथमिकता से कराए जाने का प्रस्ताव पेश

किच्छा। नगरपालिका बोर्ड की अंतिम बैठक पालिकाध्यक्ष दर्शन कुमार कोली की अध्यक्षता में हुई। सेंट पीटर्स स्कूल आवास विकास वाली सड़क का नामकरण पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. महेंद्र चावला के नाम पर किये जाने का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अतिरिक्त बोर्ड की पूर्व की बैठकों के जिन प्रस्तावों पर कार्य अधूरे हैं, उन्हें प्राथमिकता से कराए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया। मौके पर मौजूद विधायक तिलकराज बेहड़ की उपस्थिति में सभासदों ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई भी दी। ये रहे मौजूद- हसीब, राजकुमार कोली, सिमरनजीत कौर, सबिया बेगम, शबनम, सैजी मलिक, मोहसिना आरिफ, सचिन जायसवाल, जेई सुभाष कुमार, सफाई निरीक्षक विजयंत कुमार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *