Thu. Jul 16th, 2026

मतदान के लिए प्रेरित किया, निमंत्रण पत्र दिए

पंचायत रिंडलिया में स्वीप कार्यक्रम में गुरुवार को घर-घर जाकर मतदान के लिए प्रेरित किया। बीएलओ रामराज उज्जवल ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आम मतदाता को जागरूक करने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मतदान के लिए मतदाताओं को निमंत्रण पत्र दिए व मुखिया के साइन करवाए गए। गांव में रंगोली बनाई गई, मतदान के लिए प्रेरित करने वाले नारा लेखन किए गए तथा घर घर जाकर मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान पीईओ सीमा चौहान, सरपंच सीताराम बैरवा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, जनप्रतिनिधि, पटवारी, कृषि विभाग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *