Fri. Jul 17th, 2026

सरकारी अस्पताल में छह बेड का बर्न वार्ड तैयार

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में स्थायी बर्न वार्ड नहीं है। दीपावली त्योहार को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने बर्न वार्ड की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। झुलसने वाले मरीजों के इलाज के लिए महिला और पुरुष वार्ड में तीन-तीन बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा कुछ दिनों के लिए ट्रामा सेंटर में भी छह बेड की व्यवस्था की गई है।
एसपीएस राजकीय अस्पताल से राजधानी की दूरी करीब 46 किमी है। लेकिन वर्षों से अस्पताल में बर्न वार्ड की कोई व्यवस्था नहीं है। अस्पताल में केवल आंशिक रूप से झुलसे हुए लोगों का उपचार होता है। 10 प्रतिशत से अधिक झुलसे हुए मरीजों को देहरादून हायर सेंटर कोरोनेशन अस्पताल रेफर किया जाता है। दीपावली पर्व पर आग लगने की घटनाएं अधिक होने की संभावना बनी रहती है।

ऐसे में एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए महिला और पुरुष वार्ड में तीन-तीन बेड बर्न वाले मरीजों के लिए लगाए गए हैं। साथ ही कई दिनों से बंद ट्रामा सेंटर की इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए यहां करीब छह बेड तैयार किए जा रहे हैं। झुलसे वाले मरीजों को त्वरित उपचार दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रेफर किया जाएगा।
सरकारी अस्पताल में बर्न वार्ड की स्थायी व्यवस्था नहीं है। दीपावली के मद्देनजर वैकल्पिक व्यवस्था कर अस्पताल में छह बेड तैयार किए हैं। ट्रामा सेंटर में भी छह बेड लगाए जाने की तैयारी है। – डाॅ. पीके चंदोला, सीएमएस एसपीएस राजकीय अस्पतालI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed