खेलकूद प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
अल्मोड़ा। जीआईसी दन्या में खेल महाकुंभ का समापन किया गया। समापन पर विद्यार्थियों की दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अंडर-14 बालिका वर्ग की 2000 मीटर दौड़ में गीता भट्ट, अंडर-17 बालक वर्ग में प्रकाश भट्ट ने पहला स्थान पाया।
शुक्रवार को हुई अंडर-17 बालक वर्ग की ऊंची कूद में केतन भट्ट, गोला फेंक में हरीश मेहरा ने पहला स्थान पाया। हवालबाग जीआईसी में चक्का फेंक प्रतियोगिता में जया बिष्ट, भाला फेंक में प्राची साह, अंडर-17 बालक वर्ग की 60 मीटर दौड़ में मयंक आर्या और 600 मीटर दौड़ में अमित बिष्ट ने पहला स्थान पाया
