Sun. May 31st, 2026

दीपावलीः प्रमुख अस्पतालों में चाक चौबंद हैं व्यवस्थाएं

चंपावत। रविवार को दिवाली है। रोशनी के इस पर्व पर हर तरफ त्योहारी उल्लास और उमंग है। रविवार रात को लक्ष्मी पूजन तो होगा ही बच्चे आतिशबाजी भी करेंगे। फुलझड़ी और पटाखे के उपयोग में तनिक सी असावधानी कई बार भारी पड़ सकती है। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल का कहना है कि चंपावत जिला अस्पताल के अलावा लोहाघाट और टनकपुर एसडीएच में वार्ड से लेकर आपात चिकित्सा के एंबुलेंस को चाकचौबंद किया गया है। आकस्मिक सेवा में चिकित्सकों और पैरा मेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed