Thu. Jul 16th, 2026

प्रशिक्षु फोरेस्टरों ने किया सरकारी स्कूल का अवलोकन

सीकर| राउप्रावि उजीन सिंह नाडा बेरी का शुक्रवार को प्रशिक्षु फोरेस्टरों ने अवलोकन किया। जोधपुर ट्रेनिंग प्रभारी डीएफओ सरिता कुमारी ने बताया कि चयनित फोरेस्टर्स की ट्रेनिंग चल रही है। इसमें दो महीने प्रदेश में भ्रमण किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने स्टाफ के साथ विद्यार्थियों व अभिभावकों से स्कूल के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। प्रधानाचार्य राजकमल जाखड़ ने विद्यालय की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस अवसर पर कल्पना देवी, सुभाष शर्मा ,विमला देवी, सुमन शर्मा, गिरवर सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *