Sun. Jul 19th, 2026

बैंकिंग सेवाओं का लाभ प्रत्येक गांव तक पहुंचाएं

चंपावत। सीडीओ आरएस रावत ने सभी बैंकर्स को प्रत्येक गांव तक बैंकिंग सेवाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समन्वय समिति (डीएलआरसी) और ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में सीडीओ ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बैंकिंग सेवाओं का होना महत्वपूर्ण है। बैठक के बाद डीएम नवनीत पांडे ने नाबार्ड की ओर से प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया। डीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न ऋण संबंधी योजनाओं के अंतर्गत बैंक और संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर आम जन को तय समय में ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड राकेश कन्याल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र दीपक मुरारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद गौड़, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बैंकों के प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed