Sun. May 31st, 2026

रंगारंग कार्यक्रमों में बिखेरे लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग

अल्मोड़ा। बियरशिवा विद्यालय का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। खेल प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस और परेड में ब्लू हाउस ने ट्रॉफी जीती। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने विभिन्न खेलों के विजेताओं को प्रशस्तिपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोक संस्कृति के बहुरंगी रंग बिखेरे। अभिभावकों की रेस वार्षिकोत्सव का मुख्य आकर्षण रही। प्रधानाचार्य नीमा थापा ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। प्रबंधक निरुपमा भट्ट तलवार, सचिव तिलक तलवार, अध्यक्ष निरुपेंद्र तलवार ने विद्यार्थियों से मेहनत से पढ़ाई करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed