Mon. Jun 22nd, 2026

आज से होगी अंतर महाविद्यालय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर अल्मोड़ा में बुधवार यानी आज से अंतर महाविद्यालय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित होगी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के लिए विवि प्रबंधन ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को प्रतियोगिता के लिए बाॅक्सिंग रिंग तैयार किया गया। विवि के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली ने बताया कि प्रतियोगिता महिला और पुरूष वर्गों में आयोजित होेगी। खिलाड़ियों का मुकाबला उनके भार और आयु वर्ग के अनुसार होगा। प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर नए विद्यार्थियों में खासा जोश दिख रहा है। वे बेसब्री से इस बाॅक्सिंग मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *