Wed. Aug 12th, 2026

टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक बहार आते ही बने लखपति !

राजधानी बुद्धवार को  उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिकों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचे, जहां सुरंग के निकाले गए सभी 41 मजदूरों को रखा गया है। वही इस दौरान  सीएम ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर श्रमिको का हाल जान साथ ही सभीमजदूरों को एक-एक लाख के चेक दिए। इसके बाद सीएम धामी यहां से लौट गए। उन्होंने कहा कि अब एम्स ऋषिकेश में मजदूरों की सघन जांच होगी  इसके बाद उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।

वही जिसमें  सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचाए जाने की सूचना है। जिस कारण देहरादून एयरपोर्ट पर करीब 22 एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ को तैनात किया गया है। यदि एम्स के हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर को लैंडिंग में कोई दिक्कत हुई तो चिनूक की लैंडिंग देहरादून एयरपोर्ट पर कराई जाएगी। जहां से एंबुलेंस द्वारा सभी 41 श्रमिकों को ऋषिकेश एम्स ले जाया जाएगा।  चिनूक हेलिकॉप्टर द्वारा पहले उत्तरकाशी से एम्स हेलीपैड पर सभी श्रमिकों को ले जाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed