Sun. Jun 28th, 2026

दिल्ली ने एक विकेट गंवाया , पिच की नमी से यूपी के गेंदबाज को मिला फायदा

मेरठ।  भामा शाह मैदान पर कूच बिहार ट्राफी  अंडर-19 का मैच आरंभ हो गया। टॉस जीत कर दिल्ली के कप्तान ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग जोडी के रूप में विकेट कीपर सिद्धार्थ व यश भाटिया मैदान में उतरे । दोनो बल्लेबाजी ने सुबह के नमी में रक्षात्मक खेलना आरंभ किया। यूपी की ओर से हितेश कुमार व यासीर खान ने संभाली। यूपी को पहली सफलता तीसरे  ओवर की आखिरी गेंद पर उस समय मिली। जब ओपनर यश भाटिया दस रन के निजी स्कोर पर यश भाटिया को दिपक राणा ने कैच किया। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली की टीम ने आठ ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed