Mon. Jun 22nd, 2026

जिला योजना से अल्मोड़ा में किसानों को मिले 191 पॉलीहाउस

अल्मोड़ा। जिले में उद्यान विभाग की ओर से दिए जाने वाले पॉलीहाउस किसानों की आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर 191 पाॅलीहाउस आवंटित कर दिए हैं। उद्यान विभाग ने बताया कि 50 वर्ग मीटर के 67 और 30 वर्ग मीटर के 124 पॉलीहाउस किसानों के खेतों में स्थापित किए गए हैं। इनमें सब्जी उत्पादन के साथ-साथ फूलों की खेती की जाती है। विभाग के मुताबिक किसान पॉलीहाउस में खेती के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। पॉलीहाउस स्थापित करने के लिए किसानों को 80 फीसदी अनुदान भी दिया गया है। लमगड़ा, सोमेश्वर, हवालबाग सहित अन्य हिस्सों में किसान पॉलीहाउस में आलू, फ्रास बीन, मटर, टमाटर समेत विभिन्न सब्जियों के साथ लीलियम, गुलाब आदि फूलों की खेती कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *