Sat. Sep 5th, 2026

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक की हादसे में मौत

 मुज़फ्फरनगर । बाईक व बोगी की टक्कर में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया।

थाना ककरौली क्षेत्र के ग्राम तेवडा निवासी 18 वर्षीय सालिम पुत्र जाने आलम शनिवार की शाम अपने भाई शाकिब के साथ बाईक द्वारा मीरापुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जैसे ही दोनों भाई खाईखेडा पहुंचे तभी उनकी बाईक भैंसा बोगी से टकरा गई।

टक्कर लगने से सालिम गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल सालिम को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जानसठ ले जाया गया, सालिम की गम्भीर हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  सालिम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के सालिम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया। सालिम की मौत से पिता जाने आलम, माता शमीम, भाई शाकिब व शोएब तथा बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed