Fri. Sep 4th, 2026

प्रधानमंत्री ने लिया है भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य’, भाजपा की विकसित संकल्प यात्रा मथुरा से शुरू

मथुरा। भाजपा महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी ने कहा की आज विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में प्रारंभ हुई है। भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिया गया है। उस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। यह बातें उन्होंने सिविल लाइन में भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के पास पहुंचने के उद्देश्य से कम कर रही है।
यात्रा संयोजक ज्ञानेंद्र राणा ने कहा कि योजनाओं के प्रति जागरूकता व जन भागीदारी के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की गई है। तीन दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलने वाली यात्रा महानगर की सभी ग्राम पंचायत व नगर निकायों में भ्रमण करेगी। अनेक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर महामंत्री राजू यादव, राजवीर सिंह, उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल, माधव उपमन्यु, राहुल राजावत, अंशुल यादव, दुर्गेश शर्मा, लोकेश निषाद, सुरेंद्र प्रधान, आलोक मंगला मौजूद रहे। मथुरा से रविवार को भाजपा की विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ हुआ। तीन दिसंबर से 25 दिसंबर तक पंयायतों में यात्रा करेगी भ्रमण। तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों से मथुरा में भाजपाइयों में जोश का माहौल है। पीएम मोदी के नेतृत्व में मिली जीत से भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह है। यात्रा के दौरान आयोजन भी किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed