Fri. Nov 27th, 2026

रुक-रुक कर हिमपात होने से दौड़ी शीतलहर, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

बागेश्वर। उत्तराखंड में लगातार मौसम बदल रहा है। धीरे-धीरे उत्तराखंड के हर जिलों में ठंड की लहर बढ़ने लगी हैं। बर्फबारी की वजह से लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बागेश्वर में बारिश से ठंडक और बढ़ गई है। जिले में सोमवार की रात वर्षा हुई। उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात हुआ। बर्फबारी और बारिश की वजह से शीतलहर दौड़ गई है। सुबह हल्के बादल रहे और दिन में छट गए। चटक धूप खिलने के बाद लोगों को ठंड से राहत मिली। पिछले दो दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। बादल छाने के बाद रिमझिम वर्षा हो रही है। जिससे ठंड बढ़ गई है। पारा गिरने से लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। अलाव आदि भी जलने लगे हैं। वहीं, मौसम में परिवर्तन होने से लोग बीमार भी पड़ने लगे हैं। पेट दर्द, डायरिया आदि की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। वहीं, चिल्ठा, लोधूरा, खलीधार, पिंडारी आदि स्थानों पर रुक-रुक कर हिमपात हो रहा है। हालांकि किसानों को अच्छी वर्षा का अभी भी इंतजार है। जिला आपदा अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बागेश्वर विकासखंड में 1.50 एमएम वर्षा रिकॉर्ड की गई है। बारिश से किसानों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed