Mon. Jun 22nd, 2026

अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए कल बांटेंगे प्रश्न पत्र

झुंझुनूं शिक्षा विभाग की जिला समान परीक्षा योजना में 11 दिसंबर से शुरू होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षा को लेकर शुक्रवार को पेपर वितरित किए जाएंगे।

डीईओ माध्यमिक सुभाषचंद्र ढाका ने बताया कि परीक्षा को लेकर शहर की परमवीर पीरू सिंह स्कूल में दो चरणों में पंजीकृत विद्यालयों को पेपर बांटे जाएंगे। इसमें पहली पारी में सुबह 9 से 12.30 बजे तक झुंझुनूं, मंडावा, पिलानी, अलसीसर व चिड़ावा के विद्यालयों के प्रतिनिधियों को पेपर देंगे। इसके बाद दूसरी पारी में दोपहर 1 बजे से 4.30 बजे तक बुहाना, सिंघाना, सूरजगढ़, नवलगढ़ व गुढ़ा के स्कूलों को प्रश्न पत्र वितरित होंगे। डीईओ ढाका ने बताया कि पेपर लेने के लिए संस्था प्रधानों को परिचय पत्र के साथ बुलाया गया है। दूसरे प्रतिनिधि को भिजवाने पर परिचय पत्र प्रमाणित कर भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *