Mon. Jun 22nd, 2026

वोज्नियाकी को मिला वाइल्ड कार्ड, दोनों बच्चों को साथ लेकर आएंगी

विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिन वोज्नियाकी को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 के लिए वाइल्ड कार्ड दिया गया है। वह सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम में अपने दोनों बच्चों को लेकर आने की सोच रही हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन 2018 विजेता वोज्नियाकी और ऑस्ट्रेलिया के छह खिलाड़ियों को पहले चरण में वाइल्ड कार्ड दिए गए।  तीन साल के ब्रेक के बाद 33 वर्ष की वोज्नियाकी अगस्त में ही कोर्ट पर लौटी हैं। उन्होंने मांट्रियल और सिनसिनाटी में खेला और अमेरिकी ओपन में चौथे दौर तक पहुंचीं जहां उन्हें कोको गॉफ ने हराया। वोज्नियाकी ने कहा कि वह अपनी बेटी ओलिविया और बेटे जेम्स को लेकर आएंगी। उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें यहां लेकर आऊंगी। इसे लेकर काफी रोमांचित हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *