Mon. Jun 22nd, 2026

उत्तराखंड में आज शुष्क रहेगा मौसम, आसमान साफ रहने से पारा सामान्य; कड़ाके की ठंड से मिलेगी राहत

 देहरादून : दून समेत प्रदेश में मौसम शुष्क है। पारा सामान्य से अधिक होने से कड़ाके की ठंड से राहत है। मौसम विभाग के अनुसार, दून में अगले दो दिन निवेशक सम्मेलन के दौरान आसमान साफ रहेगा। चटख धूप खिलने के साथ ही तापमान सामान्य या उससे अधिक रहने का अनुमान है। सुबह बेहद हल्का कोहरा छाने की भी संभावना है

गुरुवार को उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में आसमान साफ रहा। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। हालांकि सुबह-शाम ठिठुरन महसूस की जा रही है। अगले एक सप्ताह के भीतर सुबह-शाम ठंड में खासा इजाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *